छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : सीनियर DME के दफ्तर में देर रात तक जांच, CBI की दबिश …

By kadwaghut|14 Aug 2026, 10:42 AM
f X W

दुर्ग: रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित चरोदा पीपी यार्ड में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के खिलाफ बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत मिलने के बाद CBI की टीम ने देर शाम दबिश दी। टीम ने सीनियर DME अनमोल उइके से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अनमोल उइके के खिलाफ दिल्ली CBI को शिकायत मिली थी। सूत्रों के अनुसार, रेलवे में कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत CBI से की गई थी। इस शिकायत के बाद गुरुवार देर शाम 8:30 बजे CBI भिलाई पहुंची है। फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है। रेलवे कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, CBI के 8 अधिकारियों की टीम दिल्ली पासिंग गाड़ियों में भिलाई पहुंची है और सीधे सीनियर DME अनमोल उइके के ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। बता दें कि पीपी यार्ड में रेलवे वैगन के मेंटेनेंस का काम होता है। यहां पहले भी इसी तरह वर्ष 2023 में कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के आरोप में CBI ने दबिश दी थी। एक बार फिर भिलाई का पीपी यार्ड CBI की रडार में है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण

Related Articles

2

Back to top button