मध्य प्रदेशराज्‍य

DGP के पड़ोस में चोरी से मचा हड़कंप, IAS विवेक पोरवाल के बंगले से चंदन का पेड़ गायब; कैमरे में कैद हुए संदिग्ध

By Admin|27 Oct 2026, 8:33 PM
f X W

भोपाल

 राजधानी के अति-सुरक्षित वीआइपी क्षेत्र चार इमली में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना के बंगले के ठीक पास स्थित वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विवेक पोरवाल(प्रमुख सचिव खनन) के बंगले से चोरों ने चंदन का पेड़ काटकर चुरा लिया।

घटना मंगलवार तड़के दो से सवा तीन बजे के बीच की बताई जा रही है, अज्ञात चोर बंगले के परिसर में घुसे, चंदन के पेड़ को काटा और उसके मुख्य तने को लेकर फरार हो गए, जबकि टहनियों और बाकी हिस्सों को वहीं छोड़ दिया। हबीबगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मध्य प्रदेश में मौसम का बदलेगा मिजाज, चक्रवाती सिस्टम से बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना

Related Articles

Back to top button