छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आया की क्रूरता, रायपुर के नर्सरी स्कूल का वीडियो वायरल …

By kadwaghut|29 Jan 2026, 12:43 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर के हीरापुर रोड, मोहबा बाजार स्थित एक निजी स्कूल फास्ट क्राई इंटेलाइटोटस प्री स्कूल एवं डे-केयर में मासूम बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि गणतंत्र दिवस की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में तय यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आने वाले बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं, एक तीन वर्षीय बच्ची को स्टाफ द्वारा जोर से धक्का देने से उसका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे सिर में सूजन आ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

पीड़ित बच्ची की मां, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने स्कूल स्टाफ के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 125 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में स्कूल की आया माधुरी को बच्ची के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोपी बनाया गया है, जबकि अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है. एफआईआर के अनुसार 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन टोडलर क्लास में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बच्ची को उसकी मां स्कूल छोड़ने गई थीं. टिफिन कराने के बाद मां ने आया से बच्ची का मुंह धुलवाने को कहा. कुछ देर बाद बच्ची तेज रोते हुए लौटी, जिस पर आया ने हेयरबैंड गिरने की बात कही, लेकिन बच्ची के सिर में स्पष्ट सूजन थी. बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि बच्ची का सिर जानबूझकर दीवार से टकराया गया.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में CAF जवान की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला शव ...

Related Articles

Back to top button