छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 3556 बीज उत्पादकों के खातों में 8.2 करोड़ की राशि ट्रांसफर, किसानों को मिली बड़ी मदद

By Admin|02 May 2026, 12:56 PM
f X W

रायपुर 
रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य सरकार ने बीज उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 3,556 बीज उत्पादक किसानों के खातों में करीब 8.2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। 

यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत मंडी निधि से दी गई है। इस दौरान राज्यभर के किसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। मंत्री ने किसानों से गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने किसानों को धान के अलावा दलहन, तिलहन, मिलेट्स और सब्जी उत्पादन की ओर बढ़ने की अपील की, साथ ही पानी की बचत और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। किसानों ने इस पहल के लिए सरकार का आभार जताया।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर सराफा एसोसिएशन की बैठक में कैश ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने की मांग ...

Related Articles

Back to top button