छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : मिठास में आई खटास, शक्कर 50 रुपए किलों पार …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 12:16 PM
f X W

बिलासपुर। त्योहारी सीजन से पहले शक्कर की किल्लत के नाम पर महंगाई और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके चलते शक्कर की किल्लत की आशंका बढ़ गई है। यही वजह है कि बाजार में चीनी के दाम 50 रुपए प्रति किलो तक हो गई है। ऐसे में जमाखोरी पर रोक लगाने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने चीनी के स्टॉक पर सीमा तय कर दी है। अब कोई भी व्यापारी एक स्थान पर 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा। यह व्यवस्था 1 अगस्त यानी आज से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बिलासपुर खाद्य नियंत्रक ने जिले के सभी चीनी डीलरों, व्यापारियों, स्टॉकिस्ट, आयातकों और मिलरों को नए नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी कारोबारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा और हर शुक्रवार उपलब्ध स्टॉक की ऑनलाइन जानकारी देनी होगी।आहार सरकार का मानना है कि त्योहारों के दौरान कुछ कारोबारी कृत्रिम कमी पैदा कर मुनाफाखोरी की कोशिश कर सकते हैं। इसे रोकने के लिए राजस्व और खाद्य विभाग संयुक्त रूप से गोदामों और प्रतिष्ठानों की निगरानी करेंगे। यदि किसी व्यापारी के पास निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिला या पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं की गई, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर में किसानों का विरोध, मुआवजे के सर्वे से असंतुष्ट किसानों ने टीम को लौटाया

Related Articles

Back to top button