छत्तीसगढ़

वोट चोरी को लेकर सियासत तेज, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By Admin|18 Oct 2026, 3:11 PM
f X W

रायपुर.

वोट चोरी के मामले में कांग्रेस के बूथ तक जाने की कवायद पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं. प्रधानमंत्री के लिए सरदार पटेल को 12 वोट मिले थे, जवाहरलाल नेहरू को सिर्फ एक वोट मिला था.

फिर भी वो प्रधानमंत्री कैसे बने. वोट चोरी का काम हम नहीं, ये लोग करते हैं. भाजपा विधायक ने एक मीडिया हाउस से चर्चा में WRS कॉलोनी में रावण उत्सव को लेकर कहा कि 20 तारीख को हम विजय दशमी के रूप में मनाएंगे. रायपुर वासियों को हम आह्वान करते हैं कि WRS कॉलोनी में आए और रावण दहन के पुनीत कार्य में शामिल हों. यहां के आयोजन को 56 साल पूरा हो चुका है. पीएम मोदी का सीना भी 56 इंच है. और हमारा रावण भई इस समय 101 फिट का होगा. रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा. रेलवे परिवार ने भी सहयोग किया है, जो काबिले तारीफ है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री साय ने महिला दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश का दिया सुझाव, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने जताई सहमति

Related Articles

Back to top button