छत्तीसगढ़

CG : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत …

By kadwaghut|17 Oct 2026, 12:53 PM
f X W

अम्बिकापुर । अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के बगदर्री निवासी सान्तनु की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस जमुना पैकरा एवं तहसील उदयपुर के सानीबर्रा निवासी तिरंगा की मृत्यु मिट्टी खदान धंसने से होने पर उनके वारिस बालसाय को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : घर में घुसा तेंदुआ, तीन लोगों पर किया हमला, दो की हालत गंभीर ...

Related Articles

Back to top button