छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गौरव पथ रोड स्थित राजगामी संपदा की भूमि को कराया गया अतिक्रमणमुक्त…

By kadwaghut|02 Oct 2026, 11:31 AM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश राजगामी संपदा की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 211 एवं 218 की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि को सुरक्षित किया गया। प्राप्त शिकायत के अनुसार उक्त भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा घुमटियां स्थापित कर अतिक्रमण किया गया था। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय के नेतृत्व में राजस्व, राजगामी संपदा की टीम एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर कार्रवाई की गई।

टीम ने मौके पर स्थापित घुमटियों को हटाया तथा राजगामी संपदा की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। प्रशासन द्वारा शासकीय एवं राजगामी संपदा की भूमि पर किए जाने वाले अवैध अतिक्रमण को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर बिना अनुमति अतिक्रमण किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित क्षेत्रों में निगरानी भी रखी जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कभी बरसात में टपकती थी छत, अब पक्के घर में सुरक्षित जीवन बिता रहे पहाड़ी कोरवा दिलबंधु

Related Articles

Back to top button