छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एक ही चीज पूरे ‍ध्यान से कीजिए सफलता अवश्य मिलेगी: मुनिश्री …

By kadwaghut|05 Sep 2026, 10:26 AM
f X W

राजनांदगांव l जैन बगीचा स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय भवन में अपने नियमित चातुर्मासिक प्रवचन में खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर के शिष्य श्रेयांशप्रभ सागर ने शुक्रवार को कहा कि हम रिश्ते तो बनाना चाहते हैं किंतु वह कैसे बना रहे, इस ओर ध्यान नहीं देते। हमारा ध्यान हर समय इस ओर रहता है कि रिश्ता टूटना नहीं चाहिए लेकिन इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए हमारा क्या प्रयास होना चाहिए, इस आेर हमारा ध्यान ही नहीं जाता।

जो रिश्ता बना है उसे प्रगाढ़ करने का हमारा प्रयास रहना चाहिए। मनुष्य जन्म लिए हैं तो गलतियां तो होंगी ही, किंतु इन गलतियों को सुधार कर हमें आगे बढ़ना होगा। स्वयं के भीतर सुधार का भाव आना चाहिए। हर चीज, हर क्रिया, हर व्यक्ति के लिए नहीं होती। आप एक ही चीज कीजिए और पूरे भाव से कीजिए, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कहा कि वह बिरली आत्मा ही होगी जिसका कि सभी कामों में मन लगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान : महरूम प्राथमिक विद्यालय में योग अभ्यास व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न...

Related Articles

Back to top button