छत्तीसगढ़

CG : SVEEP के अंतर्गत होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में हुआ मतदाता जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता …

By kadwaghut|15 Oct 2026, 4:13 PM
f X W

अम्बिकापुर । भारत निर्वाचन आयोग के *SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत आज होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अंबिकापुर के असेंबली हॉल में मतदाता जागरूकता अभियान के संकल्प को लेकर चित्रकला / पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नक्शे देखें

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या आदरणीय डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन में तथा SVEEP नोडल अधिकारी डॉ. तृप्ति पांडेय के सफल संचालन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा “मेरा वोट – मेरा अधिकार” के संकल्प को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करना था। छात्राओं ने “लोकतंत्र की मजबूती में एक-एक वोट का महत्व”, “निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान” जैसे विषयों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाईं।

इस अवसर पर डॉ. तृप्ति पांडेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं का सक्रिय सहयोग रहा तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्यपाल रमेन डेका से खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

Related Articles

Back to top button