छत्तीसगढ़

CG : बालपुर में भूखहड़ताल खत्म, तहसीलदार ने दिया सड़क-स्कूल मरम्मत का आश्वासन …

By kadwaghut|21 Aug 2026, 3:48 PM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । सरसिवां तहसील के बालपुर में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने जर्जर स्वामी आत्मानंद स्कूल की मरम्मत और पेंड्रावन-बालपुर-कोसीर सड़क के सुधार का भरोसा आंदोलनकारियों को दिया।

ग्रामीणों और विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में जर्जर सड़क की मरम्मत और स्कूल भवन की स्थिति सुधारना शामिल था।

पूर्व विधायक और सरपंच भी भूखहड़ताल पर बैठे
मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच 19 अगस्त से पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और सरधाभांठा सरपंच विशाल भी भूखहड़ताल पर बैठ गए थे। लगातार आंदोलन के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपना प्रतिनिधि भेजा।

तहसीलदार ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विशेष रूप से जर्जर स्वामी आत्मानंद स्कूल की मरम्मत और पेंड्रावन-बालपुर-कोसीर मार्ग के सुधार का भरोसा दिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने भूखहड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

अब अमल का इंतजार
प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन तो समाप्त हो गया, लेकिन अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि मांगों पर जमीनी स्तर पर कार्रवाई कब शुरू होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क और स्कूल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन को जल्द पूरा किए जाने की उम्मीद है।

READ ALSO  कबीरधाम में गूंजा सेवा का संदेश, भव्य सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button