मध्य प्रदेशराज्‍य

बिजली गुल होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर 2 किमी तक जाम

By Admin|13 Oct 2026, 10:06 PM
f X W

 सीहोर

 बिजली कटौती से परेशान कोठरी के ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार रात फूट पड़ा। रात करीब 8.30 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो-दो किलोमीटर तक जाम के हालात बन गए।
लगातार 8 से 10 घंटे कटौती से भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। इन दिनों त्योहारों का समय चल रहा है, इसके बावजूद लोगों को रात-रात भर बिजली नहीं मिल रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और हाईवे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजस्थान में भारत का बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास, जर्मन और फ्रेंच अधिकारियों ने भारतीय व्यवस्था को बताया शानदार

Related Articles

Back to top button