छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 270 किलो गांजा, 1847 नशीली टेबलेट नष्ट किया …

By kadwaghut|11 Jul 2026, 11:18 AM
f X W

राजनांदगांव | पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जब्त नशीली चीजों को नष्ट करने की कार्रवाई की है। शासन के आदेश पर जिला स्तरीय कमेटी की मौजूदगी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 59 मामलों के जब्तशुदा माल को विधिवत नष्ट किया गया।

इसमें लगभग 270 किलो गांजा और 1847 नशीली टेबलेट्स शामिल थीं। नष्टीकरण की कार्रवाई ग्राम सांकरा स्थित एक निजी प्लांट में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग और ग्राम पंचायत से विधिवत अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लिया गया था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  7 किलोमीटर लंबी एक सड़क, जो किरंदुल तक की 11घंटे की पैदल यात्रा को एक घंटे की यात्रा में बदल देगी

Related Articles

Back to top button