छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पेड़ काटने की मशीन पर प्रतिबंध लगाने की मांग…

By kadwaghut|09 Jun 2026, 11:35 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , छत्तीसगढ़ शासन से सम्मानित पर्यावरण संदेशा परिवार अंबागढ़ चौकी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। नगर अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति और गौमाता की पूजा अर्चना कर किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के विषय में जन जागृति फैलाने के लिए पूरे नगर में गौ माता, भोले बाबा और वट वृक्ष के साथ भजन कीर्तन करते हुए यात्रा निकाली गई। इसके बाद गायत्री परिवार, संघ परिवार, दुर्गा मानस महिला मंडली ने पौधरोपण किया।

नेहरू रजक, पवन गुप्ता, चंदन उपाध्याय, विमल यादव, उषा यादव, रामगोपाल वर्मा, मुकुंद निषाद, मनीष साहू, दिलीप कुंभकार ने राष्ट्रीय धार्मिक, सामाजिक, पर्यावरण और नशा मुक्ति के बारे में बताया। कार्यक्रम में मिथिल मांडवी, नवदीप थलाल, मन्नू लाल शांडिल्य, सुखनंदन यादव, शुकालु साहू, हरिकितन निषाद, घनश्याम दाढ़ी, जीवरा खन वैद्य, कृष्णा ढेलिया, ओमप्रकाश जमुलकर, मिलिंद का योगदान रहा। कार्यक्रम के आयोजक पर्यावरण विद रामदयाल साहू ने शासन-प्रशासन से पेड़ काटने की मशीन को प्रतिबंध करने मांग की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सूने मकान में बड़ी चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे 7 लाख के गहने पार ...

Related Articles

Back to top button