छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अधूरे टैंक में गिरा मासूम, डूबने से मौत…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 12:25 PM
f X W

डोंगरगांव , डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ। तब बच्चा अपने घर से बुआ के घर खेलने जाने की बात कहकर निकला था।

जानकारी के अनुसार ग्राम संबलपुर निवासी किसान भारत ठाकुर का 6 वर्षीय बेटा रिहान ठाकुर रोज की तरह गांव में ही अपनी बुआ के घर के पास खाली मैदान में खेलने गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि उसकी बुआ घर में नहीं थी और बच्चा अकेले वहीं खेल रहा था।

घर के पास ही निर्माणाधीन खुला सेप्टिक टैंक है। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर सैप्टिक टैंक के भरे पानी में बांस और राड की मदद से खोजबीन शुरु की। जहां से बच्चे का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद मातम छाया है।

आशंका है कि रिहान खेलते हुए खुले टैंक के पानी में गिर गया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रिहान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इधर ग्रामीणों ने हादसे के बाद निर्माणाधीन टैंक मेंे घेरा कराया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना

Related Articles

Back to top button