छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ट्रेन में मिले लावारिस बैग से 8.64 किलो गांजा बरामद…

By kadwaghut|03 Sep 2026, 12:23 PM
f X W

त्योहारी सीजन को देखते हुए डोंगरगढ़ जीआरपी ने बुधवार को गोंडवाना एक्सप्रेस (12409) के एस-4 कोच से 8 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर से निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एस-4 कोच में सीट नंबर 17 के नीचे एक लावारिस बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

जीआरपी थाना प्रभारी दया कुर्रे के अनुसार बैग से 8 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अभी तक बैग पर किसी यात्री ने अपना दावा नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में गांजा तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धर्म बदलने के दबाव से परेशान युवक ने की थी आत्महत्या, कोर्ट ने सुनाई सजा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins