छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: राजा माखीजा और कोमल सिंह राजपूत के बीच सोशल मीडिया पर दूरी !

By kadwaghut|07 Oct 2025, 11:57 AM
f X W

राजनांदगांव (कड़ुवाघूंट)। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और पार्षद राजा माखीजा के बीच फेस बुक से दोनो ने केवल अपनी फोटो लगाकर बधाई दी है जिसे लेकर राजनीती चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर जारी अपने फेसबुक विज्ञापनों से एक-दूसरे के फोटो और लोगो हटा दिए हैं।

Rajnnandgaon: राजा मखीजा और कोमल सिंह राजपूत के बीच सोशल मीडिया पर दूरी!

दो दिन पहले “कड़ुवाघूंट” ने लगातार दो ख़बरें प्रकाशित की थीं—पहली खबर में जिला भाजपा अध्यक्ष के फेसबुक पोस्ट में राजा माखीजा के प्रति विशेष प्रेम को लेकर चर्चा हुई थी। उस पोस्ट में बड़े-बड़े भाजपा नेताओं को छोड़कर केवल राजा मखीजा का फोटो प्रमुख रूप से लगाया गया था।

लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। शरद पूर्णिमा पर कोमल सिंह राजपूत ने जो नया पोस्ट लगाया है, उसमें राजा माखीजा का फोटो हटा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, राजा माखीजा ने भी अपने फेसबुक पर शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं, लेकिन उस पोस्ट से कोमल सिंह राजपूत का फोटो और चेंबर ऑफ कॉमर्स का लोगो दोनों गायब हैं।

इस सोशल मीडिया “फोटो वार” को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। लोग इसे कडुवाघूंट के समाचार का असर मान रहे है वही लोगो मे चर्चा होने लगी है ये फोटो से नेताओं के बीच बढ़ती दूरी का संकेत मान रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बालोद के आदिवासी कन्या छात्रावास का डॉ. वर्णिका शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins