छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 3 दिसंबर को जनजाति गौरव दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 आयोजन किया गया है।

By lokesh sharma|01 Dec 2025, 10:29 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी, जनजातीय विकास व उत्थान संगठन द्वारा 3 दिसंबर को जनजाति गौरव दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 आयोजन किया गया है। अंबागढ़ चौकी के ​क्रिकेट मैदान में दोपहर 12 बजे होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय होंगे। विशेष अतिथियों में नीलू शर्मा, दिलीप वर्मा, मनहरण पिथौरा, योगेश दत्त मिश्रा, कोमल सिंह राजपूत, एमडी ठाकुर, विकास मरकाम, संजीव शार्म, लेकेश्वर ठाकुर, भोलाराम साहू, सचिन बघेल, राजेश ताम्रकार, इंद्रशाह मंडावी, अनिल मानिकपुरी, लक्ष्मेंद्र शाह, नम्रता सिंह, पुनऊराम फुलकांवरे, आत्माराम चंद्रवंशी, किरण रविन्द्र वैष्णव, मधुसूदन यादव, चिन्ताराम नायक आदि होंगे। यह आयोजन जनजातीय महापुरुषों की गौरवशाली परंपरा, उनके संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान को याद करते हुए किया जा रहा है। इसमें प्रतिभावानों का सम्मान किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थि​त होने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से मिली आर्थिक मदद, शुरू किया खुद का व्यवसाय ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins