DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी

By lokesh sharma|15 Jun 2026, 4:27 PM
f X W

भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन

एमसीबी/ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 जून से 17 जून 2026 तक भगत सिंह चौक में तीन दिवसीय विशेष विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी में विगत 12 वर्षों के दौरान आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास तथा डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को आकर्षक छायाचित्रों, प्रदर्श पैनलों एवं जानकारीपरक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।


प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में संचालित विकास कार्यों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल पर नागरिकों को योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा शासन की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। यह प्रदर्शनी शासन और नागरिकों के बीच संवाद का भी एक प्रभावी माध्यम बनेगी।

READ ALSO  CG : ’कहानी सेवा की’ : ’सौर सुजला योजना ने बदली करण साय की खेती की तस्वीर, अब साल में दो से तीन फसलें’

विशिष्ट जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की रहेगी सहभागिता
प्रदर्शनी के उद्घाटन एवं विभिन्न कार्यक्रमों में विधानसभा भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष चम्पादेवी पावले, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिभा यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, द्वारिका जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, सरोज यादव, संजय राय, रामलाल साहू ,राजकुमार बधावन, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, लखन लाल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा पटवा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।


जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिला समूहों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से प्रदर्शनी में सहभागिता कर विकास और जनकल्याण की इस प्रेरणादायी यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है। यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और जनकल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins