राजनांदगांव : रेल निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों को होगी परेशानी…
राजनांदगांव , मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक आसनगांव-कसारा तीसरी लाइन परियोजना के काम के लिए है। इगतपुरी साइड आरएंडडी एक्सटेंशन अप यार्ड में जरूरी बुनियादी ढांचा और तकनीकी काम होंगे। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 16 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। ट्रेन जलगांव-नंदूरबार-वसई रोड-ठाणे होकर सीएसएमटी पहुंचेगी।
कुछ ट्रेनें देरी से रवाना होंगी। 14 को ट्रेन 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटे 35 मिनट देरी से रवाना होगी। 15 को 7 घंटे 5 मिनट देरी से रवाना होगी। 17 को एलटीटी से चलने वाली ट्रेन 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी। 17 को 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 4 घंटे 20 मिनट देरी से रवाना होगी।
17 को 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी। 18 को एलटीटी से चलने वाली ट्रेन 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी। 16 को 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना होगी। 21 को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी। 22 को 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी।




