DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

By lokesh sharma|08 May 2026, 1:50 PM
f X W

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 06 प्रकरण में वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा बड़ेराजपुर तहसील के खलारी निवासी अघनसिंह की गाज गिरने से मृत्यु होने पर पत्नी लीलाबाई को, धनोरा तहसील के ग्राम तोड़ासी निवासी रतन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी सुगन्तीन को, फरसगांव तहसील के ग्राम बड़गई निवासी घस्सू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी मनाय, पुत्र अस्सीराम को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम बाखरा निवासी मनकी बाई विश्वकर्मा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर पति रामसाय विश्वकर्मा को, मर्दापाल तहसील के ग्राम मोहलई निवासी सरादू की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी चमेली को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम सुकुरपाल निवासी गुनगुन कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर माता अंजली कश्यप, पिता मानसिंह कश्यप को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins