DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार निर्माण के लिए 2.67 करोड़ मंजूर

By kadwaghut|29 Nov 2025, 11:03 AM
f X W

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा आदेश जारी

रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया नगर पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार के निर्माण के लिए दो करोड़ 66 लाख 75 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

सूडा द्वारा थानखम्हरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-4, वार्ड क्रमांक-5, वार्ड क्रमांक-6 एवं वार्ड क्रमांक-8 में कईहा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 73 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। थानखम्हरिया में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-9 में मुक्तिधाम के उन्नयन एवं अतिरिक्त सुविधाओं के लिए 47 लाख 75 हजार रुपए तथा हॉट-बाजार के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए भी सूडा द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्लॉट बिक्री में नियमों की अनदेखी पर CGRERA का बड़ा एक्शन, महागणपति डेव्हलपर्स पर लगा ₹8 लाख जुर्माना

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins