DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : एमबीयू कार्य में सहयोग नहीं करने पर तीन निजी स्कूलों को स्पष्टीकरण जारी

By lokesh sharma|23 Apr 2026, 4:57 PM
f X W

समय पर कार्य पूंर्ण नहीं होने पर मान्यता निरस्त करने होगी कार्रवाई 

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, स्कूली बच्चों के आधार कार्ड में फोटो, उंगलियो के निशान और आंखों की पुतली को अपडेट, जिसे एमबीयू (मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) कहा जाता है, के लिए चिन्हित स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय एवं निजी स्कूलों में आयोजित किए जा रहे शिविरों में उन स्कूलों का सहयोग अनिवार्य है।

एमबीयू कार्य में सहयोग नहीं करने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन निजी स्कूलों को स्पष्टीकरण पत्र जारी किया है। इन स्कूलों में नवचेतना केरला अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोटमी, कंजन बाई चौकसे अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा एवं रंजित शिशु मंदिर मरवाही शामिल हैं। इन स्कूलों द्वारा सहयोग नहीं करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज …

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins