छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में अब बनेगा आधुनिक वेटलिफ्टिंग सेंटर…

By kadwaghut|18 Aug 2026, 11:55 AM
f X W

दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। कलेक्टर एवं स्टेडियम समिति अध्यक्ष जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आधुनिक वेटलिफ्टिंग सेंटर बनाने, रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए स्टेडियम को तैयार करने, मैदान की लाइटिंग सुधारने, गैलरी में शेड-सोलर पैनल लगाने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया गया।

राजनांदगांव के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट् रीय उपलब्धियों को देखते हुए वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को आधुनिक स्वरूप देने का फैसला लिया गया। कलेक्टर ने इसके लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने और काम को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय प्रशिक्षकों की सेवाएं लेकर विभिन्न खेलों के नियमित प्रशिक्षण शिविर लगाने पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर ने कहा कि स्टेडियम को केवल आयोजन स्थल नहीं, बल्कि ऐसा खेल परिसर बनाया जाए जहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिता की सभी जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। बैठक में विधायक भोलाराम साहू, विधायक हर्षिता बघेल, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि हरीश शर्मा, निगम आयुक्त जीआर मरकाम, एसडीएम गौतम पाटिल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

रणजी मैच के लिए सितंबर तक तैयारी पर की चर्चा स्टेडियम में अक्टूबर और जनवरी में प्रस्तावित रणजी ट्रॉफी मैचों के आयोजन को लेकर राज्य क्रिकेट संघ के प्रस्ताव पर सहमति बनी। सितंबर तक मैदान और जरूरी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने का निर्णय लिया है। सितंबर में बीसीसीआई प्रतिनिधिमंडल स्टेडियम का निरीक्षण करेगा। स्टेडियम परिसर में लगे 500 केवी जनरेटर की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर किया गया। मैदान के चारों टावरों की पुरानी लाइटें बदली जाएंगी। हटाई जाने वाली लाइटों का उपयोग हॉकी स्टेडियम में करने का निर्णय लिया।

READ ALSO  CG : मवेशी तस्करी के दो मामलों में 6 गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त ....
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins