छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत, अटल चौक तक पहुंचा

By kadwaghut|07 Oct 2026, 12:25 PM
f X W

डोंगरगढ़ । डोंगरगढ़ के घोटिया, दारा, टोटलमारी और डेम क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने की खबरें सामने आ रही हैं। अब ताजा मामला अटल चौक के आसपास का है, जहां रात करीब 9 से 10 बजे के बीच तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाए जाने की बात कही है।

चार दिन पहले फार्म हाउस के पास दिखा था तेंदुआ

बताया गया कि करीब चार दिन पहले दारा निवासी एक व्यक्ति ने फार्म हाउस के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग तक सूचना पहुंचने के बावजूद तेंदुए की लोकेशन लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में सामने आ रही है। घोटिया, डेम, दारा, टोटलमारी और अटल चौक के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की खबरों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

लोकेशन मिलने के बावजूद विभाग मौन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की सूचनाएं मिल रही हैं, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या व्यापक निगरानी व्यवस्था नजर नहीं आई है। लोगों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। वन विभाग से मांग की गई है कि प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ आवश्यक स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए जाएं।

READ ALSO  CG : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से देवप्रसाद की राह हुई आसान ...

अटल चौक के पास तेंदुआ दिखने का दावा

ताजा घटना में अटल चौक के पास तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ लोगों ने तेंदुए को देखा। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया है। सड़क के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आने के बाद लोगों में और अधिक भय का माहौल है।

ग्रामीणों में बढ़ रही दहशत

लगातार तेंदुए के देखे जाने की खबरों के बीच ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि तेंदुआ इसी तरह आबादी वाले इलाकों की ओर आता रहा तो किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए की वास्तविक लोकेशन का पता लगाकर उसकी गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins