छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शुक्ला हॉस्पिटल में फिर लापरवाही का मामला! ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

By kadwaghut|09 Oct 2025, 10:15 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के शुक्ला हॉस्पिटल में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले एक महिला अपना चेकअप कराने अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे घर भेज दिया था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर महिला को कल दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि महिला को बच्चेदानी से संबंधित परेशानी थी। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, लेकिन आज सुबह महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। उनका कहना है कि ऑपरेशन ठीक तरीके से नहीं किया गया। आक्रोशित परिजनों ने बसतपुर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस नेता नि​खिल द्विवेदी को जैसे की जानकारी मिली वे तत्काल अस्पताल पहुंचे एवं मरीजे के परिजनों से चर्चा की और अस्पताल के सामने बैठकर अस्पताल के ​खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए वह बसंतपुर थाने भी गए और वहां पर भी डॉक्टर के ​खिलाफ एवं नर्सिगहोम के ​खिलाफ कार्यवाही करने की मांग रखी…

सीएमएचओ नेतराम नवरतन भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों के परिजनों को आवश्वासन दिया की मैं इसकी जांच कराकर कार्यवाही करूंगा वहीं मीडिया को दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि कमेटी बना दी गई है एक सप्ताह के भीतर वे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे .

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उप अभियंताओं को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins