छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnadgaon : 4 दिन में 2 घरो में चोरी…

By kadwaghut|20 Sep 2025, 3:34 PM
f X W

राजनांदगांव। जिले में 3.4 दिन के अंदर 5 जगह चोरी हुई है। 19 सितंबर की रात ब्लू डायमंड सिटी कॉलोनी में डॉण् प्रकाश भालेराव के मकान से चोर 30 हजार रुपए नगद और 70 हजार रुपए के जेवरात ले गए। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

इसी कॉलोनी से चोर बैंक प्रबंधक चंद्रप्रकाश देशमुख और राजेश करडे की बाइक भी ले गए। बताया जा रहा है वारदात के समय मकान में कोई नहीं था। वहींए 2 दिन पहले घड़ी दुकान और मेडिकल शॉप में भी चोरी हुई थी। बसंतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ मानव मंदिर चौक पर मंगलवार ;16 सितंबरद्ध की रात चोरों ने नरेश वॉच और गणेश मेडिकल स्टोर में भी चोरी की थी। नरेश वॉच की दुकान 18 सितंबर को बंद थी। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। इस मामले में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सिर्फ ₹1000 के विवाद में दोस्त बना कातिल! दोस्त की हत्या कर थाने से हंसते हुए निकला आरोपी…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins