Rajnandgaon: प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिभा सम्मान
सिंधी समाज ने शहर के प्रतिष्ठित गंगवानी परिवार की बहू श्रीमती शालिनी गंगवानी को *प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने व समाज का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया l श्रीमती गंगवानी वर्तमान सहायक लेखा अधिकारी संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं नया रायपुर (छत्तीसगढ़ शासन) में अपनी सेवाएं दे रही हैं l उन्होंने प्रदेश की राज्य सेवा परीक्षा में 58 रैंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है l समारोह में शदाणी दरबार रायपुर के शिरोमणि संत युधिष्ठिरलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित व छ.ग. शासन सिंधी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष श्रीमति सुषमा जेठानी तथा पूर्व केबिनेट मंत्री खुबचंद पारख विशेष अतिथि की गरिमामय उपस्थिति में हुआ । ज्ञातव्य है कि श्रीमती शालिनी गंगवानी शहर के समाज सेवी रमेश गंगवानी की बहू व छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आशीष गंगवानी की धर्मपत्नी हैl श्रीमती गंगवानी ने संपूर्ण सिंधी समाज व विशेष रूप से सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री मन्नूमल मोटलानी का आभार व्यक्त किया ।





