DPR छत्तीसगढ समाचारबालोद जिला

CG : बालोद में सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर तैयारियां तेज

By kadwaghut|05 Oct 2026, 3:22 PM
f X W

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को आयोजित होगी यात्रा

Advertisement
Advertisement

बालोद, सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत जिले में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

बालोद जिले के लिए जारी कार्यक्रम सूची के अनुसार राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पूर्व सांसद सरोज पांडेय तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा के दौरान जिले में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। सेवा ज्योति कलश यात्रा भी इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में जिले के नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO   CG : सेवा संकल्प अभियान : 8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल …

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins