छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : नवविवाहिता की मौत ने खड़े किए सवाल, पीएम रिपोर्ट का इंतजार …

By kadwaghut|02 Oct 2026, 12:42 PM
f X W

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. शादी के महज 6 महीने बाद ही नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. जिस घर में कुछ महीनों पहले शादी की खुशियां गूंजी थीं, वहां अब मासम पसर गया. मामला भखारा थाना क्षेत्र के भखारा नगर पंचायत का है. जानकारी के मुताबिक, इलाके में नवविहाहिता की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतिका की पहचान 25 वर्षीय काजल पाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि भखारा के युवक से काजल की करीब 6 महीने पहले ही शादी हुई थी.

Advertisement
Advertisement

घटना की जानकारी मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. अहम साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौत का कारण अज्ञात है. मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. घटना के संबंध में दोनों परिवारों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर शादी के 6 महीनों में ऐसा क्या हुआ, जो काजल ने खौफनाक कदम उठाया. पीएम रिपोर्ट के बाद अहम खुलासा होने की संभावना है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर सवाल, फर्जी वोटिंग की शिकायत थाने पहुंची ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins