छत्तीसगढ़सरगुजा जिला

CG : सरगुजा में दोहरा हत्याकांड, पत्नी और युवक की हत्याकर आरोपी फरार …

By kadwaghut|19 Aug 2026, 4:26 PM
f X W

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक मकान के अंदर से पुलिस ने युवक और महिला के शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 17 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। उस समय बेन्जे बड़ा, नईहारो मझवार और उसका पति बाबूलाल मझवार एक ही मकान में मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तीनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

Advertisement
Advertisement

पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि विवाद बढ़ने के बाद बाबूलाल मझवार ने गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी नईहारो मझवार और युवक बेन्जे बड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बाबूलाल मझवार फरार बताया जा रहा है। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह की वारदात से इलाके के लोग सकते में हैं। पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के आधार पर की जाएगी।

READ ALSO  राजनांदगांव में ट्रैफिक डायवर्ट, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins