छत्तीसगढ़सरगुजा जिला

CG : जंगल में युवक-युवती के मिले शव, पास में खड़ी थी बाइक, आत्महत्या की आशंका …

By kadwaghut|25 Aug 2026, 1:30 PM
f X W

सरगुजा/सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा से लगे जंगल में पेड़ पर एक ही फंदे से युवक-युवती के शव मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के कपल होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा और सूरजपुर सीमा पर कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह खुखड़ी बीनने गए लोगों ने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक-युवती के शव लटके देखे। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद दोनों शवों को नीचे उतारा जाएगा। उनके पास कोई पहचान पत्र मिलने पर शिनाख्त हो सकेगी। युवक-युवती ने एक ही फंदे से फांसी लगाई है। इससे दोनों के प्रेमी जोड़े होने की आशंका है। घटनास्थल के पास ही HF डिलक्स बाइक खड़ी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, मृतकों के पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुटी गई है। शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक-युवती ने सोमवार को ही फांसी लगाई होगी। पुलिस को आशंका है कि दोनों सूरजपुर या सरगुजा जिले के रहने वाले हो सकते हैं। टोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शव मिलने के सूचना मिली है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

READ ALSO  CG : किसानों के लिए राहत की खबर, फसल नुकसान का आकलन शुरू करेगी साय सरकार ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins