Uncategorized
नासिर खान का इंतकाल, 26 सितंबर को होगी जनाजे की नमाज
राजनांदगांव। स्टेशनपारा निवासी नासिर खान का इंतकाल हो गया। उनके निधन से परिवारजनों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।नासिर खान, मरहूम शेरू भाई फल वाले के बड़े भाई थे। वे कांग्रेस से जुड़े रहे और सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाते थे।
शहर के सामाजिक कार्यों में भी उनकी पहचान रही।परिजनों के अनुसार नासिर खान की जनाजे की नमाज 26 सितंबर को नमाज-ए-असर शाम 4 बजे के बाद अदा की जाएगी। इसके पश्चात उन्हें मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
उनका निवास स्टेशनपारा, राजनांदगांव में है। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
अगली खबर लोड हो रही है...





