छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 268 पदों की पदस्थापना हेतु कांउसिलिंग संपन्न…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 1:17 PM
f X W

राजनांदगांव । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राजनांदगांव, मानपुर-मोहला-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में 20 प्रकार के स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन के पूर्ति के लिए पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में 268 पदों की पदस्थापना के लिए कांउसिलिंग की गई। विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन के पूर्ति होने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों सहित जिले के नागरिकों को बेहतर सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्ति में पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

नवनियुक्त कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा गया है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव डॉ. नेतराम नवरतन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरागढ़ -छुईखदान-गण्डई डॉ. आशीष शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय राजनांदगांव डॉ. महेन्द्र प्रसाद, डॉ. एसआर कोवाची, डॉ. बीएल तुलावी, डॉ. अल्पना लूनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, जिला एचआर मैनेजर मनीष साहू, हरीश वैष्णव, प्रदीप कुमार पटौती, अखिलेश नारायण सिंह, कौशल किशोर शर्मा, डीपीएम डॉ. सोनल धु्रव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG Bus Strike: किराया बढ़ाने की मांग पर कल बसों का चक्का जाम, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins