छत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा: गिरती छत से मची हड़कंप

By Admin|28 Sep 2025, 3:11 PM
f X W

रायपुर

Advertisement
Advertisement

 राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां कक्ष क्रमांक 8 में छत भरभराकर गिर गई. मलबे में कई सरकारी फाइलें दब गई हैं. हालांकि छुट्टी का दिन होने के कारण कमरे में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे जनहानि होने से टल गई.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के कक्ष की छत अचानक ढह गई. छुट्टी का दिन होने से कमरे में कोई कर्मचारी या आम जनता मौजूद नहीं थे, जिस कारण बड़ी घटना होने से बच गई. हालांकि छत के मलबे में कमरे में रखी सरकारी फाइलें मलबे और धूल में दब गईं.

बताया जा रहा है कि रायपुर कलेक्ट्रेट लंबे समय से मरम्मत नहीं होने की वजह से कमजोर हो चुका है. ऐसे में यहां रोजाना काम करने वाले सरकारी कर्मचारी और आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एसटीपी के लिए 82 करोड़, ओवरहेड टैंक एवं पाइपलाइन विस्तार के लिए 10 करोड़ और सड़क-नाली एवं खेल मैदान विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins