छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, ASI समेत 26 पुलिसकर्मियों के तबादले …

By kadwaghut|31 Aug 2026, 4:29 PM
f X W

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने तबादला आदेश जारी करते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI), एक प्रधान आरक्षक और 24 आरक्षकों को इधर से उधर किया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार, कमिश्नरेट के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है। तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में शामिल कुल 26 पुलिसकर्मियों में एक सहायक उपनिरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और 24 आरक्षक शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिला पंचायत की बैठक 25 सितम्बर को ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins