छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

समाज मे लोगों को जोड़ने का कार्य करें तोड़ने का नहीं- ताम्रध्वज साहू


 डोंगरगांव-  तहसील साहू संघ डोंगरगांव के नवनिर्मित सामाजिक भवन के लोकार्पण भवन, अहात निर्माण की भूमि पूजन तथा सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासनके गृह, लोक निर्माण, जेल एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाजिक पदाधिकारियों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है समाज में  जितना हो सके लोगों को जोड़ने का काम करें तोड़ने का काम ना करें । कार्यक्रम को डोंगरगांव विधायक व पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू ने संबोधित करते हुए कहा समय के साथ समाज के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बदल गई है  जिसे ईमानदारी से निर्वहन करना आवश्यक है। कार्यक्रम को विधायक छन्नी साहू, कार्यक्रम के अध्यक्ष व जिला साहू संघ अध्यक्ष कमल किशोर साहू,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीताघासी  साहू,   प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष डॉ निरेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व मंत्री के आगमन का समाज के युवाओं ने बाइक रैली से स्वागत किया तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर तहसील अध्यक्ष अमरनाथ साहू ने अगवाई की।           

  समाजिक ध्वज फहरा  कर व भक्त माता कर्मा की पूजा आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई  तत्पश्चात  अतिथियों के द्वारा कर्मा मंदिर व परिसर के अहाता निर्माण की भूमि पूजन तथा  हरियर अभियान के तहत वृक्षारोपण किया ।  25 लाख रू की लागत से नवनिर्मित साहू सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया साथ ही जनपद पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष टिकेश साहू द्वारा प्रदत वाटर कूलर का भी शुभारंभ किया।  कार्यक्रम  में स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष अमरनाथ साहू ने पठन किया, सचिव हेमंत साहू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा रामप्रकाश साहू ने समाज के आय व्यय की जानकारी भी दी। कार्यक्रम मे सिवनी खुर्द के बच्चों  द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिकरण किया गया,  परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।  जिसमें मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन साहू तुमडीबोड,  भुवन साहू खुज्जी, कृष्ण कुमार साहू सचिव कोकपुर, दीवान भेड़ी सचि महेश साहू, चुनेश्वर साहू घोरदा,  गणेश साहू किरगी, खेमू दास साहू अमलीडीह, सहित उनके नवनिर्वाचित पदाधिकारी शामिल थे।कार्यक्रम में खेदूराम साहू  पूर्व विधायक डोंगरगांव, श्रीमती जयश्री साहू,  जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू, जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती नीरा साहू, डीडी साहू, कोषाध्यक्ष विवेक साहू, संगठन सचिव हेमंत साहू, सहसचिव धरम साहू,  पूर्णिमा साहू, अंजोर सिंह साहू, मानिक साहू, पार्षद डिकेश साहू, रूखमणी साहू, कुलेश्वर साहू,  तहसील अध्यक्ष भागवत साहू, हंसराज साहू, मधु साहू, नगर अध्यक्ष मदन साहू, भावदास साहू, पी डी साहू, खेलू राम साहू, हरिशंकर साहू, खिलेश्वरी साहू, हेमंत साहू, संगठन सचिव भागवत साहू, सहसचिव सुरेन्द्र साहू, संगीता साहू, भरत साहू, दौवादास साहू, पुरषोत्तम साहू, मोती साहू, विभा साहू,      नीलमणी साहू, धर्मेन्द्र साहू, विजय साहू, प्रेम साहू, जमुना साहू, सावित्री साहू, सनत साहू, दीपक साहू, राजेश साहू आदि प्रमुखजनो सहित बडी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button