छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वार्षिक उत्सव तथा शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया…

By lokesh sharma|20 Feb 2026, 10:33 AM
f X W

राजनांदगांव , शिक्षा मंडल द्वारा संचालित पंडित किशोरी लाल शुक्ला विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में वार्षिक समारोह आरोहण उत्साह और उमंग के साथ हुआ। उक्त समारोह सत्र भर की उपलब्धियों के उत्सव तथा शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न स्पर्धा, प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की अधिकता पर न्यायिक जवाबदेही अधिनियम की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महाविद्यालय और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं अंकिता शर्मा (6वीं रैंक) यांशिका अग्रवाल (8वीं रैंक) जिन्होंने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की शीर्ष दस मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया उन्हें स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। महापौर ने कॉलेज परिसर में बारिश में जल भराव की समस्या को सुलझाने उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। आयोजन की सराहना की गई।

इस क्षेत्र में नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ें विशिष्ट अतिथि राज्य रत्न सम्मान से अलंकृत एवं विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट केसी जैन थे। उन्होंने विधि महाविद्यालय के इतिहास का उल्लेख किया। विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने प्रेरित किया। उपाध्यक्ष किशन खंडेलवाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने आज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा ट्रांस जेंडर के केस पर आधारित नालसा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया को मंचित किया गया।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में जज पर FIR को लेकर विवाद, SSP ने थाना प्रभारी पर की कार्रवाई
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button