DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दो सिंचाई योजनाओं के लिए 5.24 करोड़ रुपये स्वीकृत

By kadwaghut|10 Sep 2026, 12:54 PM
f X W

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार- भाटापारा जिले की 2 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 5 करोड़ 24 लाख 23 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Advertisement
Advertisement

जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को इस संबंध में स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।स्वीकृत कार्यों में मोहतरा टार बांध योजना – 2.27 करोड़ रुपये बलौदाबाजार- भाटापारा जिले की मोहतरा टार बांध योजना के जीर्णाेद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 27 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूर्ण होने पर 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

इसी तरह बिटकुली जलाशय योजना – 2.96 करोड़ रुपये  बिटकुली जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख 35 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके पूर्ण होने पर 134 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बदलाव की कहानी सफलता की कहानी : गर्भावस्था में सरकार का मिला साथ, 20 हजार रुपए की सहायता से मंगली के चेहरे पर लौटी राहत की मुस्कान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins