बहुलक एवं रसायन आधारित उद्योग के तहत फुटवियर निर्माण एवं फुटवियर मरम्मत पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर

खैरागढ़ : सहायक निदेशक, राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर द्वारा रविदास भवन, रविदास वॉर्ड, खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में आज दिनांक 19 सितंबर समयः- प्रातः 11:00 बजे से एक दिवसीय राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत बहुलक एवं रसायन आधारित उद्योग के अंतर्गत फुटवियर निर्माण फुटवियर मरम्मत हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन लोगों को जागरूक एवं स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने हेतु आयोजन किया जा रहा है।
जागरूकता शिविर में फुटवियर निर्माण के विशेषज्ञ / अनुभवी व्यक्तियों द्वारा फुटवियर निर्माण के बारे में जानकारी दिया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति फुटवियर निर्माण के लिये फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं बैंक पास बुक की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन जागरूकता शिविर में जमा कर सकतें है। परम्परा शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं रविदास समाज के सहयोग से किया जा रहा है.
सहायक निदेशक (प्रभारी)
राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार



