DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रहित

By kadwaghut|18 Sep 2026, 4:31 PM
f X W

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला चिकित्सालय में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 16 यूनिट रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिला।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। शिविर में रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विधायक धर्मजीत सिंह 2 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के होंगे मुख्य अतिथि

Related Articles

2

Back to top button