छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित …

By kadwaghut|18 Sep 2026, 3:46 PM
f X W

बलौदाबाजार। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं श्रम मंत्री श्र लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा, इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन आयोजित किया गया।जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से लगभग 300 श्रमिक महासम्मेलन में शामिल हुए। महासम्मेलन में इस जिले के कुल 1511 हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत उनके खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से 1 करोड़ 51 लाख 37 हजार 138 रूपये स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर जिले के सहायक श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार, श्रम उपनिरीक्षक कोमल सिंह मरावी, अभय दुबे, श्रम कल्याण अधिकारी सत्यनारायण अंनत, विरेन्द्र बोइरबंश एवं इस जिले से 300 श्रमिक शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बैठक: करियर गाइडेंस व यूजीसी आरक्षण पर चर्चा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins