छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भरकापारा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

By lokesh sharma|23 Apr 2026, 1:05 PM
f X W

भरकापारा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव- भरकापारा स्थित अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर सर्व समाज बंधुओं की उपस्थिति में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जो कमल चौक, रामाधीन मार्ग, गंज लाइन और इन्द्रा सरोवर होते हुए अंबेडकर भवन पहुंची.

प्रभात फेरी में छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला कविता वासनिक एवं हिमानी वासनिक ने भीम गीतों के माध्यम से समा बांध दिया. इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सांसद मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता दाउ मंदराजी अवार्ड से सम्मानित कविता वासनिक ने की.

विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद रानु जैन, प्रज्ञा पंकज गुप्ता और रवि सिन्हा भी शामिल हुए. स्वागत भाषण अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुटारे और महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा बाघमारे ने दिया.

मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें महान सपूत बताया और समाज को उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुटारे व पुष्पा बाघमारे अध्यक्ष, संघमित्रा महिला मंडल, चमन मोटधरे, नीरज मेश्राम, संदीप ठावरे, आनंद रंगारी, राजेश पंचभाई, शैलेश लोनहारे, राजेश भोईर, संघप्रिय वासनिक, राहुल गौतम, लोकेश पंचभाई, ज्ञानेश्वर मेश्राम, नंदकिशोर सहारे, मनीष दहीबेले, सोहिल रंगारी, प्रशांत वासनिक, अवनीश रामटेके साथ ही महिला मंडल की ज्योति मेश्राम, अर्चना गौतम, सपना ठावरे, पूर्णिमा बंसोड़, रानी बाघमारे, बुद्धमित्रा वासनिक, लता रामटेके, अंजना गोसाई, सपना मोटधरे, कुमुदनी रामटेके का सराहनीय सहयोग रहा. कार्यक्रम का सफल संचालन आदर्श वासनिक ने किया.

READ ALSO  Rajnandgaon : विद्यार्थियों ने गांव-गांव पहुंचकर बताए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins