छत्तीसगढ़

CG : चंचल साहू ने 12वीं में 86.2% अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान …

By kadwaghut|02 May 2026, 3:47 PM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्राम नगरदा की छात्रा चंचल साहू ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंचल, राजीव कुमार साहू की पुत्री हैं और डीपीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरदा की छात्रा हैं।

चंचल की इस सफलता पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनसेवक अनिल गजेंद्र श्रीवास ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी कहा कि परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव न लें, बल्कि अपनी कमियों को समझकर मेहनत और लगन से आगे बढ़ें। उनका कहना था कि निरंतर प्रयास से सफलता जरूर मिलती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

Related Articles

2

Back to top button