छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनकी मेहनत का मिल रहा सम्मान – किसान वैभव

By kadwaghut|28 Nov 2025, 9:08 PM
f X W

किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनकी मेहनत का मिल रहा सम्मान – किसान वैभव
– किसान वैभव ने धान खरीदी केन्द्र रामपुर में 75 क्विंटल धान का किया विक्रय
– पिछले वर्ष धान विक्रय की राशि से खरीदा नया इलेक्ट्रानिक स्कूटर तथा सेकंड हैण्ड कार और पुराने घर को कराया रेनोवेशन
राजनांदगांव 28 नवम्बर 2025। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में बेचने आए ग्राम जंगलपुर के किसान वैभव कुमार ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सराहना की। किसान वैभव ने बताया कि वे मोबाईल एप्प से ऑनलाईन टोकन कटाकर धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में 75 क्ंिवटल धान विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि शासन की ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प और धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्ध होने से उनका शीघ्रता एवं आसानी से धान बिक्री हो पाया इसके साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हुई है।

Advertisement
Advertisement

 उन्होंने धान खरीदी के लिए सरल प्रक्रिया और बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे किसानों के श्रम और समय की भी बचत हो रही है। किसान वैभव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों के वास्तविक उपज को खरीदने के लिए शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनकी मेहनत का सम्मान करते हुए 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी सराहनीय है। शासन धान उपज की बहुत अच्छी कीमत दे रही है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छांव, विश्राम जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है।    

READ ALSO  अव्यवस्थाओं पर कड़ी समीक्षा कर बाल सुलभ कार्यों को आयोग ने सराहा


किसान वैभव ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ जमीन है। जिसमें वे खरीफ सीजन में धान की फसल लिया था और बहुत अच्छी उपज मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी धान का विक्रय किया था। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय की राशि से नया इलेक्ट्रानिक स्कूटर और सेकंड हैण्ड कार खरीदा है। इसके साथ ही पुराने घर का रेनोवेशन भी कराया है। उन्होंने कहा कि शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है और अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति से वे बहुत प्रसन्नचित हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins