छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला: महिलाओं को दिया गया उद्यमिता की जानकारी, उद्यमी बनाने  किया गया प्रोत्साहित

By kadwaghut|21 Nov 2025, 7:21 PM
f X W

– महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने किया गया प्रयास

Advertisement
Advertisement

– जिला स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन

      मोहला । रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम एनआईटीकॉन लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम सीएसआईडीसी के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एमएसएमई उद्यमी, महिला स्वयं सहायता समूह एसएचजी सदस्य, जनपद पंचायत मोहला-मानपुर के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहें।


       कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने योजनाओं तथा उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। एनआईटी कॉन लिमिटेड के प्रमुख संपर्क अधिकारी सुरेंद्र देशमुख ने आरएएमपी योजना के उद्देश्यों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोन सिंह दुग्गा ने ग्रामीण क्षेत्रों में एमएसएमई तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। सहायक विस्तार अधिकारी एवं प्रभारी बीपीओ मदनलाल उइके ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मनरेगा, रुर्बनेे मिशन तथा पंचायत स्तर पर उद्यम स्थापित करने की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षक विश्वास तिवारी ने एमएसएमई पंजीकरण, उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया तथा इसके लाभों के बारे में उपयोगी मार्गदर्शन दिया।


         कार्यक्रम में उद्यम पोर्टल, योजना ऋण सुविधाओं तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला उद्यमिता महिला स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से सशक्त बनाना विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस आयोजन से प्रतिभागियों में सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी, उद्यमियों, बैंक प्रतिनिधियों और विभागों के बीच समन्वय मजबूत हुआ तथा वित्तीय साक्षरता और उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया की समझ में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

READ ALSO  CG : साइबर जागृति अभियान: स्मार्टफोन की प्राइवेसी व फर्जी लिंक के बारे में बताया ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins