छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : NEET-UG 2026 काउंसिलिंग: प्रथम चरण के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और जरूरी तारीखें …

By kadwaghut|08 Aug 2026, 3:21 PM
f X W

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में NEET-UG 2026 के तहत MBBS और BDS प्रवेश के प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Advertisement
Advertisement

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 का अध्ययन करने की सलाह दी है। खासतौर पर आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉण्ड से जुड़े प्रावधानों को ध्यान से पढ़ने को कहा गया है।

09 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
NEET-UG 2026 की प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

वहीं, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 9 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी।

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
UR और OBC: 1,000 रुपये
SC और ST: 500 रुपये
NRI: 10,000 रुपये

यह आवेदन शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होगा। पंजीयन राशि यानी सुरक्षा निधि से संबंधित जानकारी काउंसिलिंग सूचना के पेज नंबर 2 पर दी गई तालिका में उपलब्ध है।

आवेदन से पहले नियम पढ़ना जरूरी
विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले RULE-503/30/2025/MED के तहत जारी प्रवेश नियमों को अच्छी तरह पढ़ लें। इसमें आरक्षण, सीट आवंटन, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉण्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।

READ ALSO  Rajnandgaon : स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ भविष्य का दिया संदेश ...

काउंसिलिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी CGDME की आधिकारिक वेबसाइट तथा CGDME एडमिशन पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins