छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दो वाहन सहित 25 क्विंटल पीडीएस का चावल जब्त…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 11:59 AM
f X W

राजनांदगांव , खाद्य अफसरों ने दो वाहन सहित 25 क्विंटल पीडीएस का चावल जब्त किया है। बसंतपुर क्लब चौक में कार्रवाई की गई। पीडीएस के चावल की कालाबाजारी की आशंका को देख अफसरों की टीम शनिवार को मौके में पहुंची थी। घात लगाकर बैठे अफसरों ने बारी-बारी से दो वाहनों को रोक कर इसकी जांच की। दोनों वाहनों में पीडीएस का चावल मिला। पीडीएस कोटे का चावल जिले की किस पीडीएस की दुकान से निकला है, कहां ले जा रहे थे अफसर इसकी पड़ताल कर रहें है।

खाद्य अधिकारी रविन्द सोनी ने बताया आगे इसमें और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अफसरों ने पीडीएस के राशन की कालाबाजारी करने वाले इस नेटवर्क खुलासा जल्द करने का दावा किया है। इसके पीछे और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। पीडीएस के चावल को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला और नहीं प्रारंभिक पूछताछ में वाहन चालकों ने कोई संतोषजनक जवाब दिया। दोनों चार पहिया वाहनों को जब्त किया गया। आगे की जांच जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दो लाख से अधिक किसानों को मिलेगा नए उपार्जन केंद्रों का सीधा लाभ, घर के नजदीक धान बेच सकेंगे अन्नदाता

Related Articles

2

Back to top button