छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 19 से शुरू होगी मानसून की विदाई, जिले में 20% कम बारिश…

By kadwaghut|16 Sep 2026, 12:32 PM
f X W

राजनांदगांव दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई 19 सिंतबर से शुरु हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के रास्ते मानसून विदा होगा। इसके साथ ही बारिश का सिस्टम भी कमजोर होता चला जाएगा। हालाकि अगले चार दिन अंधड़ के साथ हल्की बारिश संभव हैं। आमतौर पर मानसून 10 से 15 अक्टूबर के बीच पूरी तरह विदा होता है।

लेकिन इस बाद इसके जल्द विदा होने की संभावना हैं। मानसून की यह विदाई जिले के लिए चिंताजनक भी हैं। दरअसल जिले में हर साल 1038 मिमी. औसत बारिश होती है। अब तक 826 मिमी. बारिश ही हुई है। इस लिहाज से सीजन का कोटा पूरा करने अब भी 200 मिमी. बारिश जरुरी है।

जिले के औसत कोटे से मौजूदा बारिश 20 % तक कम है। मानसून समय से पहले लौटता है और आगे अच्छी बारिश नहीं हुई तो जिला औसत बारिश में पिछड़ जाएगा। इस संबंध में मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 19 सितंबर से मानसून धीरे-धीरे लौटना शुरू कर देगा।

कैचमेंट में बारिश कमजोर दो बार ही छलके बराज जलाशयों के कैचमेंट एरिया में भी बारिश कमजोर रही है। पूरे सीजन में सिर्फ दो बार जलाशयों का भराव 90 फीसदी से अधिक हुआ है। इस सीजन में चार जलाशयों से सिर्फ 35 हजार क्यूसेक पानी ही नदियों और सिंचाई के ​लिए छोड़ा जा सका है।

जंगल में कमजोर बारिश को देखते हुए अगस्त में ही जलाशयों के गेट बंद कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में सभी जलाशयों में 90 % जलभराव है। बारिश के लिहाज से अगस्त बीते चार साल में सबसे कमजोर साबित हुआ है। इस अगस्त में सिर्फ 200 मिमी. ही बारिश दर्ज हुई है।

READ ALSO  राजनांदगांव : सुरक्षित बचपन अभियान का हुआ शुभारंभ ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button