छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अवैध शराब संग आरोपी बंदी

By kadwaghut|15 Sep 2026, 2:00 PM
f X W

राजनांदगांव । अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 35 पौवा शराब, एक बटनदार चाकू और मोटर साइकिल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को धारा 34(2), आबकारी एक्ट, 25 आम्र्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार लालबाग थानांतर्गत 13 सितंबर को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ को मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर तुमड़ीबोड़ निवासी आदतन अपराधी अरूण विश्वकर्मा मचानपार नाला के पास डोंगरगांव मार्ग पर मोटर साइकिल से अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए खड़ा है।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तलाशी लेने पर आरोपी के मोटर साइकिल के उपर रखे प्लास्टिक बोरी में 35 पौवा अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत 4200 रुपए बरामद हुआ। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 01 काले रंग का बटनदार धारदार चाकू भी बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध शराब एवं चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 24 हजार को जब्त कर आरोपी अरूण विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, बाजारों में बढ़ी रौनक ...

Related Articles

2

Back to top button